
JMM महिला मोर्चा की हुई बैठक, नगर कमेटी के विस्तार पर फोकस
गिरिडीह जेएमएम कार्यालय में रविवार को जेएमएम महिला मोर्चा की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला मेहरा ने किया. बैठक में महिला मोर्चा के विस्तार पर चर्चा की गई



गिरिडीह जेएमएम कार्यालय में रविवार को जेएमएम महिला मोर्चा की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला मेहरा ने किया. बैठक में महिला मोर्चा के विस्तार पर चर्चा की गई

गढ़वा सदर प्रखंड में जनसमस्याओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अरविंद धर दुबे को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

झारखंड स्थापना दिवस के दूसरे दिन जतरा यात्रा का भव्य आगाज हुआ. सीएम हेमंत सोरेन ने जतरा मेले का उद्घाटन किया. रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड से जतरा यात्रा के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गई.

निरसा के कापासारा आउटसोर्सिंग क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई. दरअसल खनन के दौरान मुहाने के अंदर चाल धंसने के कारण चार मजदूर दब गए. चाल धंसने के दौरान जोरदार आवाज आने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया.

घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के लिए अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें घाटशिला की जनता शामिल हुई. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने घाटशिला की जनता के प्रति आभार जताया.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीतने के बाद सोमेश चंद्र सोरेन (झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता दिवंगत रामदास सोरेन के बड़े बेटे) आज पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे.

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की धूम है. राज्य के 25वें वर्षगांठ को लेकर पूरे राज्य में लोग काफी उत्साहित है. राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया है आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है और आज भी कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास ने कहा कि विकास और सुशासन परफॉर्मेंस ही राजनीतिक लोगों ने पसंद किया. उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह की प्रचंड जीत जनता ने दी है.

गिरिडीह में सारी तैयारी धरी का धरी रह गयी. गिरिडीह के नवनिर्मित पांच मंजिला नगर निगम का भवन नहीं हो पाया,जुडको के पदाधिकारी इंतजार करते रह गए.

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गिरिडीह बीजेपी ने शनिवार को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान श्याम मंदिर में भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया.

झारखंड के रजत जयंती के अवसर पर गिरिडीह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मे गुब्बारा छोड़ा, इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुजी के सपने को हेमंत सोरेन पूरा कर रहे हैं.

राज्य के रजत जयंती पर राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और झारखंड की उपलब्धियों को बताया जा रहा है.

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने उनके पैतृक गांव खूंटी के उलिहातु में श्रद्धांजलि दी.

झारखंड के 25वें वर्षगांठ और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

झारखंड हाईकोर्ट के 25वें स्थापना दिवस को लेकर हाईकोर्ट परिसर को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में 3 पुलिसकर्मियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. इनके साथ एक अन्य व्यक्ति के डैम में डूबने की भी खबर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के शव को डैम से बाहर निकाला है इस दौरान पुलिस ने दो हथियार और एक कार बरामद की है.

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को लेकर पूरे राज्यभर में उत्साह का माहौल है. राज्य स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया है.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के गिरिडीह पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोश और पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया. इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने बिहार की जनता को थैंक्स करते हुए कहा कि जनता ने सुशासन को चुना है.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मुकाबला इस बार बेहद रोमांचक रहा है. जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन ने एक बड़ी जीत हासिल की है और बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को हराते हुए जेएमएम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद धीरज कुमार साहू ने विश्वास जताते हुए कहा, “रिज़ल्ट का इंतजार कीजिए, मुझे पूरा भरोसा है कि महागठबंधन की उम्मीदवार की जीत निश्चित है.”

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का आज रिजल्ट आएगा. ईवीएम मे कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला वोटों की गिनती के साथ ही आ गया है. बता दें, वोटों की गिनती 20 राउंड में चली, जिसमें घाटशिला रण सोमेश सोरेन ने जीत लिया है.सोमेश ने प्रचड बहुंत हासिल की है.

राज्य स्तरीय पुरुष नसबंदी अभियान का शुभारंभ सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पुरुष नसबंदी जागरूकता रथ एवं डाक विभाग के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह अभियान 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा.

राज्य के सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में "झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव" के तीसरे दिन आज राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर सूचना भवन सभागार में एग्जीबिशन और इमर्सिव ज़ोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में आज एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई. जिसमें 'रजत जयंती' वर्ष को भव्य और यादगार बनाने का निर्णय लिया है.

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर उनके बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे समारोह को लेकर चर्चा हुई.

झारखंड राज्य के 25वां स्थापना दिवस को लेकर राज्यभर में उत्साह देखा जा रहा है. इसी कड़ी में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से एनसीसी कैडटों ने "युवा झारखंड रजत रैली" निकाली. रैली को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रामगढ़ के 32 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा.

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘स्वाभिमानी बिरसा-2025’ के तासरे दिन पर पेंटिंग, कविता, क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. उलिहातू में बिरसा मुंडा के वंशज को आमंत्रित किया गया. लोगो प्रतियोगिता में मनीष कुमार विजेता बने. समारोह ने छात्रों में जनजातीय गौरव और स्वाभिमान की भावना को प्रज्वलित किया.

गिरिडीह के साइबर पुलिस ने एक बार फिर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर लोगों के रुपये उड़ा लेते थे.

15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर बना झारखंड आज अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है. इन दो दशकों में राज्य ने औद्यौगिक विकास, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की, पर साथ ही कई सामाजिक, राजनीतिक और प्राकृतिक त्रासदियां भी झेलीं.

15 नवंबर को स्थापना दिवस को लेकर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. इसके अनुसार, इस दिन सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक वाहनों के प्रवेश और परिचालन में रोक / प्रतिबंध लगाई गई है

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में यह प्राथमिक उपचार केंद्र के रुप में बनाए गए थे लेकिन आज इन केंद्रों की हालात आपको चौंका देगी.

झंडा मैदान से साइकिल रैली निकाली गई जो शहर को भ्रमण करते हुए खंडोली पर्यटन स्थल तक पहुंची. इस दौरान जिला के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला.

महज 20 दिन पहले सात फेरे लेने वाले नवविवाहित युवक को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिवार की खुशियां अब मातम में बदल गईं हैं. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की तरफ से कार्यक्रमों की एक लंबी श्रृंखला तैयार की गई है. जिसके तहत आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली गांव खूंटी के ऊलिहातू गांव तक जाएगी.

झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय यादव पर बिहार चुनाव के दौरान कहलगांव विधानसभा में वोट डालने का आरोप लगाया गया है. जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है. मंत्री ने अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के शरण जाने की बात भी कही.

15 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट की स्थापना का रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के सर्वोच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के अगले चीफ जस्टिस सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

दिल्ली में आतंकी ब्लास्ट के बाद राजधानी रांची में प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं, जिसको लेकर रांची के प्रमुख चौराहे पर सघन जांच अभियान चला रही है. जांच के दौरान एक कार से 15 लाख रूपये बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रांची पुलिस नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP) में झारखंड को टॉप अचीवर का सम्मान प्राप्त हुआ है.

रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मेगा रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया. कहा कि उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए.

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में 18 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है. वहीं 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है.

झारखण्ड राज्य की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा और छात्राएं शामिल हुईं.पारंपरिक पोशाकों में सजे युवाओं ने झारखण्ड की लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए झुमर नृत्य प्रस्तुत किया.

झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस को बीजेपी संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी. इसकी जानकारी कोडरमा विधायक और पूर्व मंत्री नीरा यादव ने प्रेस वार्ता कर दी.

रांची के पूर्व DC छवि रंजन को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, उनके उनके निलंबन के आदेश को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर को बड़ी राहत देते हुए जमानत दी थी.

रांची के अपर चुटिया, वार्ड नंबर 14 की खराब बुनियादी सुविधा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है. क्षेत्र के लोगों के अनुसार, इलाके में बदहाल बुनियादि सुविधाओं की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. अगली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार और नगर निगम से जवाब तलब किया है.

अपने सपनों की उड़ान लिए सूरज की पहली किरण में युवा राजधानी के मैदानों मे दौड़ लगा रहे हैं लेकिन इनपर सरकार की नजर तक नहीं पड़ रही. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की तरफ से वैकेंसी तो निकाली जाती है लेकिन बहाली पूरी नहीं की जाती है जिससे राज्य के युवाओं में बेरोजगारी जारी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठत आयोजित की गई है. बैठक दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी, जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता के लिए संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" का आयोजन किया गया. जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.