एशियन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने की हौसला अफजाई
रांची: एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने जिले के डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की।

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी ने जिला दंडाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान डीसी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भिवदिया।
06 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। वहीं रेशमा कुमारी ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। जबकि बसंती कुमारी ने महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









