JPSC-JSSC : छात्रों की बड़ी जीत!, हेमंत सरकार ने रद्द की TDPL की सारी परीक्षाएं
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के कदम उठाए हैं। TDPL से कराई गई परीक्षाओं की जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर दिया गया है।

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों के लिए सोमवार का दिन एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया। सरकार और आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच आज चौथे दौर की बातचीत हुई, जो पूरी तरह से सफल रही। आज हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में हेमंत सोरेन सरकार ने एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला लेते हुए विवादित परीक्षा एजेंसी TDPL की सारी परीक्षाओं और उसके रिजल्ट को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। वहीं सीएम ने ये भी कहा 2014 से अबतक की सारी परीक्षाओं की जांच कराइ जाएगी। पूरे मामले में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी, जो निष्पक्ष जांच करेगी।
CM हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि एजेंसी TDPL की ओर से कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाएं और उनके रिजल्ट रद्द कर दिए गए हैं।
TDPL एजेंसी के जरिए किए गए अब तक के सारे काम अमान्य घोषित कर दिए गए हैं। यह उन हजारों युवाओं की एक बहुत बड़ी जीत है, जो चिलचिलाती धूप और बारिश में अपने हक के लिए डटे हुए थे। बता दें कि जयपाल सिंह स्टेडियम में जश्न का माहौल है।
IAS अधिकारी की निगरानी में होगी सिस्टम की 'सर्जरी'
इस बड़े फैसले के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद मीडिया के सामने आकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने साफ शब्दों में माना कि परीक्षाओं के लिए पहले से एसओपी (SOP) बनी हुई थी, लेकिन उसका सही से पालन नहीं होने के कारण ही यह सारा बवाल हुआ। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि अब इस पूरे सिस्टम में तगड़ा सुधार किया जाएगा। इसके लिए बकायदा एक सीनियर आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनाई जा रही है। साथ ही सरकार ने एक पोर्टल भी खोल दिया है, जहां कोई भी शिक्षक, अभिभावक या आम इंसान शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

36 साल का पावरफुल करियर और अंत में जेल!, खियांग्ते को नहीं मिला VIP ट्रीटमेंट, अब जेल के जनरल वार्ड में कटेगी रात

Video! : "नौकरी भी गई और भविष्य भी संकट में...", JSSC CGL रद्द होने के फैसले से मचा बवाल, अब प्रोजेक्ट भवन के बाहर हंगामा







