आसमान में 'नशेड़ी' पायलट का खौफनाक खेल!, गांजा पीकर उड़ा रहा था Air India की फ्लाइट, बाल-बाल बची जान
फुकेत से दिल्ली आ रही Air India की AI2379 फ्लाइट में अचानक 300 फीट की गिरावट से 17 यात्री और क्रू घायल हुए। जांच में पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव मिला।

New Delhi: अगर आप भी अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं, तो यह खबर आपको हैरान कर देगी। 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट (AI2379) में सफर कर रहे यात्रियों की जान उस वक्त हलक में आ गई थी, जब आसमान में उड़ता हुआ विमान अचानक 300 फीट नीचे गोते खाने लगा। इस खौफनाक झटके में कम से कम 17 यात्री और Crew Member बुरी तरह घायल हो गए थे। अब इस डरावने हादसे की वजह सामने आ गई है और पता चला है कि विमान उड़ा रहा Pilot-in-Command मारिजुआना (गांजा) के नशे में था।
Lab Test में हुई मारिजुआना की पक्की पुष्टि
हादसे के तुरंत बाद, एविएशन नियमों के तहत विमान के दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट (नशे की जांच) कराया गया था। सूत्रों की मानें तो Co-pilot की शुरुआती जांच रिपोर्ट बिल्कुल नॉर्मल आई, लेकिन Pilot-in-Command की शुरुआती रिपोर्ट ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। शक गहराने पर उनके सैंपल को विस्तृत जांच के लिए तुरंत एक खास Lab में भेजा गया। मंगलवार को आई कन्फर्मेटरी टेस्ट रिपोर्ट ने शक को यकीन में बदल दिया, जिसमें Pilot के मारिजुआना के लिए पॉजिटिव होने की पक्की पुष्टि हो गई है।
रोस्टर से हटाए गए दोनों पायलट, अब कड़े एक्शन की तैयारी
सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली इस भयंकर लापरवाही के बाद एयरलाइन मैनेजमेंट तुरंत हरकत में आ गया है। इस घटना के बाद ही दोनों पायलटों को फ्लाइंग रोस्टर से हटा दिया गया था। इसका मतलब है कि फिलहाल दोनों में से कोई भी Pilot विमान उड़ाने की ड्यूटी पर नहीं है। अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले में बहुत जल्द कोई बड़ा और सख्त एक्शन लिया जा सकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे बच्चे को मिलेगा मां का सरनेम?, जानिए कर्नाटक हाई कोर्ट ने क्या कहा...

'क्या बोलती पब्लिक' अभियान से जनता के बीच उतरेगी CJP, बेरोजगारी और शिक्षा को बनाएगी बड़ा मुद्दा







