रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता!, पेपर लीक कराने वाला गिरफ्तार, SIT ने मुंबई से दबोचा परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर
SIT की पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि परीक्षा कराने का ठेका नई दिल्ली की Bynsis Technology एजेंसी के पास था। एजेंसी के लोगों ने पेपर लीक सिंडिकेट से सांठगांठ की और अभ्यर्थियों को पटना के एक ठिकाने पर जुटाया।

Ranchi Crime News: झारखंड में JSSC JE यानी कनीय अभियंता परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच कर रही SIT की टीम को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड और परीक्षा कराने वाली दिल्ली की एजेंसी Bynsis Technology Pvt Ltd के डायरेक्टर अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हो गई थी उत्तरमाला
यह पूरा मामला 3 जुलाई 2022 का है, जब JSSC की ओर से कनीय अभियंता के 1279 पदों के लिए परीक्षा रखी गई थी। पहली पाली का पेपर शुरू भी नहीं हुआ था कि उससे ठीक पहले ही पूरी आंसर की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस धांधली की खबर आते ही हड़कंप मच गया और आयोग ने फौरन परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद छात्र मिथिलेश कुमार महतो की शिकायत पर नामकुम थाने में FIR दर्ज की गई, जिसमें IPC और IT Act की गंभीर धाराएं लगाई गईं। मामले की गहराई को देखते हुए जांच के लिए विशेष SIT बनाई गई थी।
पटना में जमा कर अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे प्रश्न और उत्तर
SIT की पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि परीक्षा कराने का ठेका नई दिल्ली की Bynsis Technology एजेंसी के पास था। एजेंसी के लोगों ने पेपर लीक सिंडिकेट से सांठगांठ की और अभ्यर्थियों को पटना के एक ठिकाने पर जुटाया। वहां परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को प्रश्न और उनके उत्तर रटवाए गए थे। जांच में एजेंसी और उसके डायरेक्टर की सीधी भूमिका के पक्के सबूत पुलिस के हाथ लगे।
मुंबई में छिपा बैठा था डायरेक्टर, अब तक 6 लोग जा चुके हैं जेल
इस हाई-प्रोफाइल मामले में SIT पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें परीक्षार्थी रंजीत मंडल, सिंडिकेट के सदस्य दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक श्रीवास्तव और परीक्षा एजेंसी का सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार शामिल हैं। वहीं मुख्य आरोपी डायरेक्टर अरुण कुमार लगातार फरार चल रहा था। लोकेशन ट्रेस करते हुए SIT की टीम ने आखिरकार उसे मुंबई से धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े बाकी भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC लाठीचार्ज पर भड़के सुदेश महतो! ,बापू वाटिका में धरना देकर सरकार को दी खुली चेतावनी

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह में BJP का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों कार्यकर्ता







