Video! : दूसरा सुरक्षा घेरा भी टूटा, विधानसभा घेराव के बेहद करीब पहुंचे आक्रोशित छात्र
JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उबला छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर पूरी तरह से बेकाबू हो गया है

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उबला छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों के विशाल हुजूम ने पुलिस के सुरक्षा चक्र को तहस-नहस करना शुरू कर दिया है। पहली बैरिकेडिंग को धता बताते हुए आगे बढ़े हजारों आक्रोशित छात्रों ने अब पुलिस द्वारा लगाई गई दूसरी बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया है।
विधानसभा के बेहद करीब पहुंचे छात्र
दूसरी बैरिकेडिंग टूटने के साथ ही छात्रों का सैलाब तेजी से झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। हाथों में तिरंगा, तख्तियां और बैनर लिए छात्र लगातार सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब वे विधानसभा घेराव के अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने, तमाम इंतजाम नाकाफी
छात्रों की इस अप्रत्याशित भीड़ और उनके आक्रामक रुख को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए हैं। छात्रों को रोकने के लिए किए गए तमाम सुरक्षा इंतजाम और पुलिस की समझाइश पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भीड़ का दबाव इतना अधिक है कि पुलिस बल फिलहाल मूकदर्शक बनने या पीछे हटने को मजबूर नजर आ रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र







