झारखंड में बड़ा एक्शन!, 2 करोड़ रिश्वत मामले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। JPSC के पूर्व चेयरमैन (अध्यक्ष) एल खियांग्ते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

JPSC Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। JPSC के पूर्व चेयरमैन (अध्यक्ष) एल खियांग्ते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईडी (CID) ने यह बड़ी कार्रवाई 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों के तहत की है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद राज्य के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एल खियांग्ते से CID की टीम पिछले कई दिनों से लगातार पूछताछ कर रही थी। जांच एजेंसी उनके खिलाफ मिले भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के इनपुट्स को खंगाल रही थी। पूछताछ के दौरान जब जांच अधिकारियों को उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले और करोड़ों के लेनदेन पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो आखिरकार उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र

गोड्डा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल!, रातों-रात बदले गए कई थानेदार, शिवदयाल सिंह के हाथों में नगर थाने की कमान







