'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र
छात्रों ने सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वाटर कैनन का पानी ही खत्म हो गया और हम लोगों तक पानी पहुंचा ही नहीं। आंदोलनकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि हमें तो इसमें भी भ्रष्टाचार नजर आ रहा है, क्योंकि सरकार ने जिस मशीन का इस्तेमाल किया, उससे पानी ही नहीं निकल रहा है।

JPSC-JSSC Protest: राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं की धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों के आगे प्रशासन के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए हैं। आंदोलन अब इतना दिलचस्प और आक्रामक हो चुका है कि पुलिस के हर एक्शन पर छात्र भारी पड़ रहे हैं।

वाटर कैनन फेल, छात्रों ने कहा- इसमें भी हो गया भ्रष्टाचार
विधानसभा की तरफ बढ़ रहे छात्रों के हुजूम को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंकते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन प्रशासन का यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया। पानी की बौछार से पीछे हटने के बजाय प्रदर्शनकारी इसे सेलिब्रेट करते नजर आए।

छात्रों ने सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वाटर कैनन का पानी ही खत्म हो गया और हम लोगों तक पानी पहुंचा ही नहीं। आंदोलनकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि हमें तो इसमें भी भ्रष्टाचार नजर आ रहा है, क्योंकि सरकार ने जिस मशीन का इस्तेमाल किया, उससे पानी ही नहीं निकल रहा है।

पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा कूच
मुख्य रास्तों पर पुलिस की भारी बैरिकेडिंग और सख्ती को देखते हुए छात्रों ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब छात्र पुलिस को चकमा देकर पीछे के रास्तों से विधानसभा की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। छात्रों के इस उग्र आंदोलन को विधायक जयराम महतो का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। नक्षत्र न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए जयराम महतो ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार को अब इस पूरे विवाद पर अपना अंतिम फैसला लेना चाहिए और बिना किसी देरी के छात्रों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए।

आंदोलन में 'पुष्पा' की एंट्री और राष्ट्रगान से गूंजा आसमान
इस तनावपूर्ण और गरमागरम माहौल के बीच प्रदर्शन स्थल पर एक बेहद दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। भीड़ के बीच अचानक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के किरदार की शक्ल में एक शख्स पहुंच गया। उसके स्वैग और अनोखे अंदाज ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसी बीच, देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए सभी छात्रों ने एक सुर में एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है लेकिन छात्रों का यह हल्ला बोल बेखौफ जारी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

गोड्डा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल!, रातों-रात बदले गए कई थानेदार, शिवदयाल सिंह के हाथों में नगर थाने की कमान







