क्या अब UPI से पैसे भेजने पर कटेगा चार्ज?, UPI चार्ज की खबरों पर PCI ने खत्म किया सस्पेंस
UPI चार्ज को लेकर चल रही चर्चाओं पर Payment Council of India ने स्थिति स्पष्ट की है। आम ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए UPI भुगतान फिलहाल मुफ्त रहेगा।

New Delhi: अगर आप रोजमर्रा के भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं के बीच पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने साफ कर दिया है कि आम ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए UPI भुगतान पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेगा।
UPI पर कोई चार्ज नहीं लगेगा
PCI ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में स्पष्ट किया कि वर्ष 2016 में UPI की शुरुआत से ही ग्राहकों से किसी तरह का ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाता है और आगे भी उपभोक्ताओं को UPI से भुगतान करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
छोटे दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा MDR
PCI ने यह भी साफ किया कि छोटे दुकानदारों, किराना व्यापारियों और छोटे कारोबारियों से UPI भुगतान स्वीकार करने पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं लिया जाएगा। UPI का उद्देश्य देश के छोटे कारोबारियों तक डिजिटल भुगतान की सुविधा पहुंचाना है और यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
फिर चर्चा क्यों हो रही है?
पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के मुताबिक, असली मुद्दा ग्राहकों से शुल्क वसूलना नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ते डिजिटल भुगतान नेटवर्क को लंबे समय तक टिकाऊ (Sustainable) बनाए रखना है।
UPI नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए तकनीकी ढांचे, साइबर सुरक्षा, सर्वर, ग्राहक सहायता और अन्य डिजिटल सेवाओं पर लगातार खर्च होता है। फिलहाल यह पूरा खर्च बैंक और भुगतान सेवा प्रदाता (Payment Service Providers) उठा रहे हैं।
UPI यूजर्स को नहीं करना होगा परेशान
PCI के इस स्पष्टीकरण के बाद साफ हो गया है कि फिलहाल UPI से भुगतान करने वाले आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यानी लोग पहले की तरह बिना किसी फीस के डिजिटल भुगतान का लाभ उठाते रहेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'क्या बोलती पब्लिक' अभियान से जनता के बीच उतरेगी CJP, बेरोजगारी और शिक्षा को बनाएगी बड़ा मुद्दा

8 साल बाद माहेश्वरी परिवार की रहस्यमयी मौत की जांच, 303 नंबर फ्लैट में फिर पहुंची जांच टीम







