शादी के 3 महीने बाद ही घर से नवविवाहिता का अपहरण!, कांके के कैफ अंसारी पर FIR
पति उपेन्द्र लाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच काँके के होचर निवासी नेशार अंसारी का बेटा कैफ अंसारी (20 वर्ष) एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी से उनके घर पहुंचा

RANCHI/JHARKHAND: राजधानी रांची के कांके प्रखंड (होचर) और रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना इलाके के बीच से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ के भुरकुंडा स्थित हुरुमगढ़ा में अपनी ससुराल में रह रही एक नवविवाहिता का दिनदहाड़े घर से अपहरण कर लिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है।
3 महीने पहले ही हुई थी शादी
प्राप्त आवेदन और एफआईआर के अनुसार, पीड़िता तन्नु कुमारी (20 वर्ष) की शादी इसी साल अप्रैल 2026 में भुरकुंडा के हुरुमगढ़ा निवासी उपेन्द्र लाल (24 वर्ष) के साथ हुई थी। तन्नु मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के होचर (होशिर) गांव की रहने वाली है।
सफेद स्विफ्ट कार से आया आरोपी और उठा ले गया
पीड़ित पति उपेन्द्र लाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच काँके के होचर निवासी नेशार अंसारी का बेटा कैफ अंसारी (20 वर्ष) एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी से उनके घर पहुंचा।
आरोप है कि कैफ अंसारी शादी करने की नीयत से तन्नु कुमारी का उसके ससुराल से जबरन अपहरण करके फरार हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई अता-पता नहीं चला।
थाने में FIR दर्ज
घटना को लेकर भुरकुंडा ओपी (पतरातु थाना) में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने 29 जुलाई 2026 को पतरातु थाना कांड संख्या 195/26 (धारा 87 BNS - भारतीय न्याय संहिता) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच का जिम्मा भुरकुंडा ओपी प्रभारी एसआई (SI) उपेन्द्र कुमार को सौंपा गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो में फिल्मी स्टाइल में डकैती, पिस्टल की नोक पर बिजली कर्मियों को बनाया बंधक, 32 लाख का माल साफ

गिरिडीह में इंसानियत शर्मसार!, 6 साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी रोजगार सेवक को पुलिस ने दबोचा







