झारखंड में यहां रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में
चतरा शहर के न्यू परिसदन भवन के पास स्थित प्रसिद्ध चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की पक्की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अचानक छापेमारी की।

sex racket in Chatra Jharkhand: चतरा शहर के न्यू परिसदन भवन के पास स्थित प्रसिद्ध चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की पक्की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अचानक छापेमारी की। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे सहित कुल 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की इस सरप्राइज रेड से पूरे इलाके और रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया।
SP की गुप्त सूचना पर SDPO की अगुवाई में हुई कार्रवाई
दरअसल Chatra के SP अनिमेष नैथानी को गुप्त जानकारी मिली थी कि चांदनी रेस्टोरेंट की आड़ में काफी समय से अनैतिक काम का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही SP के निर्देश पर SDPO सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
जब पुलिस टीम ने अचानक रेस्टोरेंट के अंदर दबिश दी, तो वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद सभी संदिग्धों को तुरंत घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ के लिए सीधे सदर थाना ले जाया गया।
जिस्मफरोशी पर पुलिस का कड़ा रुख, साक्ष्य जुटाने में जुटी टीम
मामले की जानकारी देते हुए SDPO सन्नी वर्धन ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क में कौन-कौन से बड़े लोग शामिल हैं।
SDPO ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जिस्मफरोशी जैसे अनैतिक और काले धंधे में शामिल किसी भी होटल या रेस्टोरेंट संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी टीम में SDPO के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







