'महिलाओं को सम्मान ठीक, पर बुजुर्गों-विधवाओं की पेंशन क्यों रोकी?', नीरा यादव का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर मंईयां सम्मान योजना की आड़ में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन लाभुकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने बालू, खनन और पेपर लीक पर भी सवाल उठाए।

Neera Yadav ; झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'मंईयां सम्मान योजना' को लेकर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक डॉ. नीरा यादव ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर जोरदार हमला बोला है। शुक्रवार को Jamshedpur दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देना सरकार की अच्छी सोच हो सकती है, लेकिन इसकी आड़ में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभुकों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।
मंईयां सम्मान पर तत्परता, पर पेंशन का इंतजार लंबा
डॉ. नीरा यादव ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना को लेकर सरकार तंत्र काफी सक्रिय दिख रहा है, लेकिन दूसरी ओर राज्य के लाखों असहाय वृद्ध, विधवा और दिव्यांग अपने बकाए पेंशन का महीनों से इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लाचार लोगों के पास आय का कोई दूसरा जरिया नहीं है और जिनकी पूरी जिंदगी सरकारी पेंशन पर टिकी है, उन्हें समय पर राशि न मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक बात है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके पास रोज ऐसे बुजुर्ग और दिव्यांग पहुंचते हैं, जो बस एक ही सवाल पूछते हैं कि आखिर उनके हक का पैसा खाते में कब आएगा।
बालू, खनन और पेपर लीक पर भी घेरा
पूर्व मंत्री ने राज्य में बालू के अवैध कारोबार, खनन और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार की नियत पर सवाल खड़े किए। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सालों-साल दिन-रात पढ़ाई करने वाले होनहार छात्रों के भविष्य के साथ यह सरासर खिलवाड़ है।
पेपर लीक जैसी घटनाओं से तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल टूटता है और पूरी चयन प्रक्रिया से उनका भरोसा उठ जाता है। डॉ. नीरा यादव ने मांग की है कि सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन को तुरंत जारी करे, बालू और खनन के खेल पर लगाम लगाए और राज्य की परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चरही में L&T वेयरहाउस लूटकांड का खुलासा, गार्ड को बंधक बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार







