3 बार हारा, Google AdSense बंद हुआ, फिर भी नहीं मानी हार..., झारखंड के इस लड़के की कामयाबी की कहानी हिला देगी आपको
झारखंड के मनोज डे ने गरीबी और YouTube की लगातार असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी। जानिए कैसे उन्होंने YouTube पर सफलता हासिल कर करोड़ों की नेटवर्थ बनाई।

Manoj Dey Success Story : YouTube ने आज देश के लाखों युवाओं की तकदीर बदल दी है। सही दिशा में की गई मेहनत और लगन अगर साथ हो, तो इंसान शून्य से उठकर बुलंदियों को छू सकता है। इस बात की सबसे बड़ी मिसाल हैं भारत के मशहूर टेक और मोटिवेशनल YouTuber मनोज डे। कभी दो वक्त की रोटी और बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करने वाला यह लड़का आज न सिर्फ करोड़ों की संपत्ति का मालिक है, बल्कि देश के लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुका है।
पिता बनाते थे साइकिल का पंक्चर, झोपड़ी में बीता बचपन
झारखंड के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले मनोज डे की शुरुआत बेहद सामान्य और तंगहाली से भरी रही। उनके पिता गांव में ही साइकिल का पंक्चर बनाने की एक छोटी सी दुकान चलाते थे। रोजाना महज दो सौ से ढाई सौ रुपये कमाकर उनके पिता छह लोगों के पूरे परिवार का पेट पालते थे। मनोज का बचपन एक मिट्टी की झोपड़ी में बीता और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी की। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई के बाद गुजरात की एक फैक्ट्री में मामूली नौकरी भी करनी पड़ी थी, लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा और वे वापस अपने गांव लौट आए।
3 चैनल बुरी तरह फ्लॉप हुए, बंद हो गया था एडसेंस
गांव लौटने के बाद मनोज ने बेहद सीमित संसाधनों के साथ यूट्यूब पर किस्मत आजमाने की सोची। शुरुआत में उनके पास न तो अच्छा फोन था और न ही कोई स्टूडियो। वे फ्री टूल्स की मदद से खुद ही वीडियो एडिटिंग सीखते थे। उनकी सफलता का सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने सबसे पहले एक गाने का चैनल बनाया जो फ्लॉप हो गया, फिर कॉमेडी चैनल बनाया वो भी नहीं चला। उनका तीसरा टेक चैनल जब थोड़ा ग्रो करने लगा, तो किस्मत ने फिर झटका दिया और उसका Google AdSense बंद हो गया। यानी विज्ञापन से होने वाली पूरी कमाई बंद हो गई। इतनी असफलताओं के बाद कोई भी हिम्मत हार जाता, लेकिन मनोज ने अपनी रणनीति बदली और नए सिरे से कंटेंट बनाना शुरू कर दिया।
77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर और 80 लाख की लग्जरी कार
लगातार मेहनत और सही कंटेंट के दम पर धीरे-धीरे मनोज के वीडियो लोगों को पसंद आने लगे। आज उनके मुख्य YouTube चैनल पर सत्तर लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर भी बीस लाख से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज मनोज डे हर महीने दस लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है। कभी पैदल चलने वाले मनोज के पास आज कई गाड़ियां हैं, जिनमें 80 लाख रुपये की चमचमाती मर्सिडीज बेंज SUV भी शामिल है। उनकी यह कामयाबी साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो तंगहाली भी आपके रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस ने युवक को पकड़ा
जमशेदपुर में वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो के साथ आरोपी गिरफ्तार







