तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सावन मेला, छतरपुर देखने जा रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सहरसा में एक दीवार से जोरदार टकरा गई।

Palamu पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सावन मेला, छतरपुर देखने जा रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सहरसा में एक दीवार से जोरदार टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय दीपक कुमार, पिता शंभू सिंह, शिक्षक, करकटा पंचायत अंतर्गत हरवे निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर लाया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल दीपक कुमार का इलाज मेदिनीनगर में चल रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'महिलाओं को सम्मान ठीक, पर बुजुर्गों-विधवाओं की पेंशन क्यों रोकी?', नीरा यादव का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
चरही में L&T वेयरहाउस लूटकांड का खुलासा, गार्ड को बंधक बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार







