गिरिडीह के बिरनी में 7 घरों में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
गिरिडीह में बीती देर रात 7 घरों में भीषण आग लगी जिससे करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, आगलगी इतनी भयावाह थी एक घर में लगी आग तेजी से फैलते हुए अन्य 6 घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह जिले के बिरनी के भरकट्टा ओपी इलाके में बीती देर रात एक घर में भीषण आग लगी. जो देखते ही देखते आसपास के अन्य 7 घरों में फैलती चली गई. जिससे घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है. बता दें. यह पूरा मामला थाना इलाके के तुलाडीह गांव का है.
आगलगी के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किया लेकिन इसमें वे असफल रहें. इस बीच किसी ने धनवार अग्निशमन विभाग को आगलगी की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस आगलगी में किसी भी तरह की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है.
हालांकि अबतक आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं जिन ग्रामीणों के घरों में आग लगी. उनमें वासुदेव ठाकुर, शक्ति ठाकुर, मुरली ठाकुर, नागो ठाकुर बंगाली ठाकुर सुदामा ठाकुर और अर्जुन ठाकुर का नाम शामिल है. वासुदेव ठाकुर के घर में किराये में रहने वाले विनय राम में घर में भी आग लगी जिससे उनके घर में रखा करीब 2 लाख के समान जलकर राख हो गया इसके अलावा अन्य छह घरों में आगलगी से करीब 40 लाख रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है.
रिपोर्ट-मनोज कुमार पिंटू/ संतोष तरवे/ सदानंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









