रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त के पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए CM हेमंत
लोक भवन में आज हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने झारखंड लोकायुक्त के पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित लोक भवन (राजभवन) में आयोजित एक समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड लोकायुक्त के रुप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मौके पर इस संवैधानिक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें. 
राज्यपाल ने दी नए लोकायुक्त को हार्दिक शुभकामनाएं
शपथ समारोह के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. 
सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
वहीं, इस मौके पर शपथ समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड के नए लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को पुष्पगुच्छा देकर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल

गिरिडीह में फर्जी डाइस कोड पर संचालित हो रहा धनवार का दिल्ली पब्लिक स्कूल !







