चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
चतरा में रंगदारी और व्हाट्सएप कॉल के जरिए दहशत फैलाने वाले अमन साहू गैंग का एक सक्रिय सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उसके पास से पुलिस ने 2 मोबाइल और एक लग्जरी कार बरामद की है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा पुलिस ने कोयलांचल के कुख्यात अमन साहू गैंग को करारा झटका दिया है. रंगदारी और व्हाट्सएप कॉल के जरिए दहशत फैलाने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. एसडीपीओ अमित लकड़ा की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई ने अपराधियों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है.
गिरफ्तार अपराधी की पहचान रोहित उरांव उर्फ अभिषेक जी के रूप में हुई है. पुलिस ने इसे लेवी की रकम वसूलने के दौरान ही रंगे हाथों दबोच लिया. आरोपी के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल दो मोबाइल और एक लग्जरी स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है. अभिषेक जी का आपराधिक इतिहास दहला देने वाला है.
पिपरवार, टण्डवा और गिद्धौर थानों में इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और यूएपीए (UAPA) जैसे संगीन 12 मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, यह शातिर अपराधी व्हाट्सएप कॉल कर कारोबारियों से मोटी रकम की मांग करता था और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देता था. पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

'कह रहा हूं- केस उठाओ नहीं तो कर देंगे हत्या...' इलाज कराकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली







