जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड की बेरहमी से ह*त्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची:राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो शव को मंदिर परिसर में देखा गया।

जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।उसके सिर पर चोट के निशान पाये गए है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन जांच के लिए पहुंची।
जिले के सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर इस हत्या की घटना की जांच में जुट गए।
पुलिस प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।जानकारी के मुताबिक चोरी के इरादे से मंदिर में चोर घुसे थे।ऐसे में आशंका जताई जा रही हैं कि चोरों ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया होगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने किया दस किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

Exclusive: सरकारी संवेदनहीनता का ढेर, Corona काल की PPE किट और सैनिटरी पैड्स कबाड़ में मिली







