Video! : फांसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा!, पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम पर डुमरी विधायक जयराम महतो का पलटवार
धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ मोबाइल फोन पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच टकराव और गहरा गया है।


Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ मोबाइल फोन पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच टकराव और गहरा गया है। पुलिस एसोसिएशन द्वारा प्रेस वार्ता कर 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने के दिए गए अल्टीमेटम पर विधायक ने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए दो टूक जवाब दिया है। जयराम महतो ने साफ लफ्जों में कहा कि वे फांसी पर चढ़ना पसंद करेंगे, लेकिन किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे।
पुलिस एसोसिएशन ने 24 घंटे में माफी मांगने का दिया था अल्टीमेटम
गौरतलब है कि पुलिस पदाधिकारी के साथ बातचीत के दौरान हुई कथित बदसलूकी और अमर्यादित भाषा को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने थानेदार के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार पर कड़ा रोष जताया था और डुमरी विधायक को 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन ने ऐसा न होने पर आगे की कड़ी कानूनी व संगठनात्मक कार्रवाई की बात कही थी।
'फांसी मंजूर पर माफी नहीं', विधायक ने लगाए नस्लीय भेदभाव के आरोप
पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम को सिरे से खारिज करते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जिस अंदाज में पुलिस संगठन ने प्रेस वार्ता कर बयानबाजी की है, वह पूरी तरह अनुचित और गरिमा के खिलाफ है। विधायक ने पुलिस संगठन के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन पर कथित तौर पर नस्लीय व क्षेत्रीय भेदभाव करने का गंभीर आरोप भी लगाया।
'दबाव के आगे नहीं झुकूंगा', अपने रुख पर अडिग हैं जयराम महतो
जयराम महतो ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रशासनिक या सांगठनिक दबाव के आगे नहीं झुकने वाले हैं और अपने स्टैंड पर पूरी मजबूती से कायम रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर वे जनता की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। विधायक के इस आक्रामक तेवर के बाद अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन और विधायक के बीच का यह विवाद और ज्यादा तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरीडीह में ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की खुशी से पहले मातम!, छत पर झंडा लगाते समय 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

दुमका में सड़क शिलान्यास पर उठे सवाल?, शिलापट्ट से संवेदक का नाम और प्राक्कलित राशि नदारद, विधायक भी रहे गैरहाजिर







