गिरीडीह में ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की खुशी से पहले मातम!, छत पर झंडा लगाते समय 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की खुशियां मनाने की तैयारी अचानक मातम में बदल गई।


Giridih: ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की खुशियां मनाने की तैयारी अचानक मातम में बदल गई। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को घर की छत पर झंडा लगा रहे 19 वर्षीय युवक की हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान सब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
झंडा लगाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलाद-उन्नबी पर्व को लेकर सब्बीर अंसारी अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में वह आ गया।
करंट लगते ही सब्बीर गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर पड़ा। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुझ गया घर का चिराग
परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सब्बीर को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती
इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बताया जाता है कि सब्बीर की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है।
महज 19 साल की उम्र में सब्बीर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है।
घर की छत के ऊपर से गुजर रहा है हाई वोल्टेज तार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजर रहा है, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुकेश के घर पहुंची चतरा पुलिस, फिर सामने आया हथियार और चोरी की गाड़ियों का बड़ा खेल!

हजारीबाग : 6 साल के अंश के साथ क्या हुआ?, मां के आरोप के बाद पिता गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार







