24 घंटे में रामगढ़ छोड़ो!, कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
रामगढ़ जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।


Ramgarh: रामगढ़ जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को तीन महीने के लिए रामगढ़ जिले से जिला बदर कर दिया गया है। उसे आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर जिले की सीमा छोड़नी होगी।
इसके साथ ही तीन अन्य अपराधियों को अगले तीन महीने तक हर सप्ताह एक दिन संबंधित थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचने की चर्चा है।
SP की अनुशंसा पर DC ने लिया बड़ा फैसला
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की अनुशंसा पर उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 के तहत की गई है।
प्रशासन के अनुसार, ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती की जा रही है, जिन पर जेल से छूटने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने या बाहर रहकर कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं।
रियाज अंसारी को 24 घंटे में छोड़ना होगा रामगढ़
DC के आदेश के अनुसार, रियाज अंसारी को तीन महीने तक रामगढ़ जिला क्षेत्राधिकार से निष्कासित किया गया है। आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर उसे जिले की सीमा छोड़नी होगी।
इस दौरान यदि उसके पास कोई लाइसेंस आधारित हथियार है, तो उसे तत्काल स्थानीय थाने में जमा कराना होगा। जिला बदर की अवधि के दौरान वह किसी भी स्थिति में हथियार नहीं रख सकेगा।
इन तीन अपराधियों को हर सप्ताह थाने में लगानी होगी हाजिरी
जिला प्रशासन ने निशांत सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह और गुलशन कुमार सिंह को भी अगले तीन महीने तक निगरानी में रखने का आदेश दिया है।
इन तीनों को हर सप्ताह एक दिन संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी लगानी होगी।
लाइसेंसी हथियार रखने पर भी रोक
आदेश के मुताबिक, इन अपराधियों के पास यदि कोई लाइसेंस आधारित हथियार है, तो उसे भी तत्काल स्थानीय थाने में जमा करना होगा। आदेश की अवधि के दौरान वे किसी भी तरह का हथियार अपने पास नहीं रख सकेंगे।
प्रशासन के मुताबिक, कुछ अपराधियों पर अपने प्रभाव वाले इलाकों में ठेकेदारों, व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों और सीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकाकर या विभिन्न माध्यमों से संदेश भेजकर लेवी और रंगदारी के लिए डराने-धमकाने के आरोप हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दुमका में डाक बंगले के पंखे से झूलता मिला कुक का शव, विधायक देवेंद्र कुंवर समेत 9 नामजद, बेटे की मौत के सदमे में पिता ने निगला जहर

5 दिन में जयराम महतो को गिरफ्तार करो!, बरवाअड्डा थानेदार विवाद पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी







