Video! : थाने में बवाल के बाद विधायक जयराम महतो पर FIR, 50 अज्ञात पर भी केस, थानेदार को धमकाने का ऑडियो वायरल!
सरकार बदली तो देख लूंगा..., थानेदार को जयराम महतो की धमकी का ऑडियो वायरल, विधायक समेत 50 लोगों पर FIR

Dhanabad: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में विधायक जयराम महतो के समर्थकों और बड़ापिछरी की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है। थाने के भीतर हुए इस अप्रत्याशित उपद्रव पर पुलिस ने कड़ा कानूनी रुख अपनाया है।
थाने में घुसकर बवाल काटने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो समेत उनके कई समर्थकों पर शिकंजा कस दिया है। इस मामले में पुलिस ने विधायक समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, इस पूरे विवाद के बीच विधायक और थाना प्रभारी की तीखी बहस का एक ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी पारे को और ज्यादा गरमा दिया है।
थाने में घुसकर बवाल, विधायक समेत इन नेताओं पर केस दर्ज
बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार की शिकायत पर यह कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (कांड संख्या 146/26) में विधायक जयराम कुमार महतो के अलावा जेएलकेएम (JLKM) नेता दिलीप चौधरी, प्रवक्ता सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल, जीतेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक महतो, रंजीत कुमार और राजेश महतो को नामजद किया गया है। इसके साथ ही 40-50 अज्ञात लोगों पर भी सरकारी काम में रुकावट डालने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इस उग्र भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया और हाजत (लॉक-अप) में बंद आरोपी तक पहुंच गए।
फेसबुक लाइव से फैलाई गई झूठी अफवाह और भड़काई गई भीड़!
थाना प्रभारी के मुताबिक, इस पूरे हंगामे की स्क्रिप्ट सोशल मीडिया के जरिए लिखी गई थी। जेएलकेएम नेता दिलीप चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो प्रसारण किया था। पुलिस का आरोप है कि इसी लाइव वीडियो के जरिए यह झूठी अफवाह फैलाई गई कि पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी गणेश दास की थाने के अंदर बेरहमी से पिटाई की जा रही है। इसी अफवाह को सुनकर भीड़ भड़क गई और थाने में जमा होकर उपद्रव मचाने लगी। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि घटना के वक्त के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वीडियो में जो भी चेहरे पहचान में आएंगे, उनका नाम भी तुरंत एफआईआर में जोड़ दिया जाएगा।
'सरकार बदलने के बाद देख लूंगा...' ऑडियो में थानेदार को धमकी
इस पूरे बवाल के बीच बड़ापिछरी पंचायत फर्जीवाड़ा मामले को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वायरल ऑडियो विधायक जयराम कुमार महतो और थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच हुई फोन कॉल का है। इस कॉल में विधायक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वे पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि जेएमएम (JMM) सरकार के दबाव में जानबूझकर उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बातचीत के दौरान मामला इतना गरमा जाता है कि ऑडियो में कथित तौर पर विधायक थानेदार को धमकी देते हुए कहते हैं कि राज्य में सरकार बदलने के बाद वह उन्हें देख लेंगे।
थानेदार का दो टूक जवाब- 'हम सिर्फ कानून मानते हैं'
वायरल ऑडियो में भले ही विधायक की तरफ से तीखे तेवर दिखाए जा रहे हों, लेकिन दूसरी तरफ से थाना प्रभारी रवि कुमार भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने विधायक से साफ कहा कि पुलिस किसी दबाव में नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहकर अपराध करने वालों पर कार्रवाई करती है। इस वायरल ऑडियो को लेकर थाना प्रभारी रवि कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने यह कॉल रिकॉर्डिंग अपने सीनियर अधिकारियों और न्यायालय के सामने सबूत के तौर पर पेश कर दी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रात के 3 बजे धमाका और फट गई सड़क!, गिरिडीह में 'भूकंप' समझ भागे लोग, सुबह देखा तो उड़े होश

चतरा में तड़के 3 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कोयलांचल, राहुल दुबे गिरोह का अपराधी गोली लगने से घायल, हजारीबाग...







