चतरा में तड़के 3 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कोयलांचल, राहुल दुबे गिरोह का अपराधी गोली लगने से घायल, हजारीबाग...
चतरा SP ने इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंग का एक दुर्दांत अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगने से घायल अपराधी को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Chatra Encounter: चतरा जिले के टंडवा कोयलांचल में दहशत और आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ा और करारा प्रहार किया है। टंडवा के जंगलों और आसपास के इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच तड़के सुबह 3 से 5 बजे के दौरान भीषण मुठभेड़ हुई। चतरा SP ने इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंग का एक दुर्दांत अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगने से घायल अपराधी को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंचे SP, भारी पुलिस बल तैनात
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालात की गंभीरता और स्थिति का सीधा जायजा लेने के लिए चतरा एसपी खुद दल-बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पूरे जंगली और सीमावर्ती इलाकों की सख्त घेराबंदी कर दी गई है और मुठभेड़ स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि गिरोह के बाकी भागे हुए अपराधियों को भी दबोचा जा सके।

रविवार को सुशी इंफ्रा के दफ्तर में बरसाई थीं 20 गोलियां
गौरतलब है कि बीते रविवार को इसी राहुल दुबे गैंग के चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्यरत 'सुशी इंफ्रा कंपनी' के कार्यालय पर धावा बोला था। अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से करीब 20 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस दुस्साहसिक हमले में सुरक्षा में तैनात एसआईएस (SIS) का एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधियों ने मौके पर पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली थी और इलाके में सनसनी फैला दी थी।

SDPO के नेतृत्व में बनी टीम ने 48 घंटे में दिया मुंहतोड़ जवाब
सुशी इंफ्रा कार्यालय पर हुए हमले के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया था। टंडवा SDPO के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी और 24 घंटे सघन छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी तफ्तीश के दौरान मंगलवार तड़के पुलिस का सामना राहुल दुबे गैंग के गुर्गों से हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं और पुलिस ने गिरोह के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक अपराधी को गोली मारकर दबोच लिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रात के 3 बजे धमाका और फट गई सड़क!, गिरिडीह में 'भूकंप' समझ भागे लोग, सुबह देखा तो उड़े होश

एक्शन मोड में बोकारो पुलिस!, रात में सड़कों पर उतरे जवान, चप्पे-चप्पे पर फुट पेट्रोलिंग से हड़कंप







