एक्शन मोड में बोकारो पुलिस!, रात में सड़कों पर उतरे जवान, चप्पे-चप्पे पर फुट पेट्रोलिंग से हड़कंप
बोकारो में SP के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बाजार, बैंक-एटीएम और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा व अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई।

Bokaro News: बोकारो जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय के सख्त निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सघन गश्त कर इलाके का जायजा लिया।
बाजार, बैंक-एटीएम और बस स्टैंड पर रही पैनी नजर
सेक्टर-4 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, बैंक, एटीएम परिसरों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल घूमकर स्थिति का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस बल ने इलाके में घूम रहे संदिग्ध लोगों, मनचलों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी और उनसे पूछताछ की। अचानक शुरू हुई इस पुलिस गश्त से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।
महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता, नशाखोरी और जुए पर लगेगा अंकुश
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस ने आम जनता को 24 घंटे पूरी तरह सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
इसके साथ ही पुलिस की पैनी नजर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली नशाखोरी, अड्डेबाजी, जुआ और अवैध लॉटरी जैसी गतिविधियों पर भी है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग जारी रखें और ऐसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाएं।
बोकारो पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और आम लोगों के मन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के लिए इस तरह की फुट पेट्रोलिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा

रांची में अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, वीमेंस कॉलेज और सेंट जेवियर्स के पास हटाए गए अवैध कब्जे







