रांची में अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, वीमेंस कॉलेज और सेंट जेवियर्स के पास हटाए गए अवैध कब्जे
रांची शहर में सुरक्षित आवागमन और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी जारी रहा।


Ranchi: रांची शहर में सुरक्षित आवागमन और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक और सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने कार्रवाई करते हुए सड़क और फुटपाथ से कई अस्थायी कब्जे हटाए।
वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक के पास अभियान के दौरान सड़क किनारे से 10 अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं और 2 ठेले जब्त किए गए। इसके बाद निगम की टीम ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने भी कार्रवाई की। यहां से 3 काउंटर और 2 टेबल जब्त कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विद्यार्थियों और आम लोगों को मिलेगी राहत
निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटने के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। अधिकारियों ने दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







