5 दिन में जयराम महतो को गिरफ्तार करो!, बरवाअड्डा थानेदार विवाद पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ मोबाइल फोन पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है।


Dhanbad: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ मोबाइल फोन पर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने विधायक के आचरण पर गहरा रोष जताते हुए उनकी अविलंब गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और महामंत्री संजीव कुमार समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।
'5 दिनों के भीतर हो विधायक की गिरफ्तारी', पुलिस एसोसिएशन की दो टूक मांग
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी के साथ इस तरह का अमर्यादित व्यवहार और धमकी भरा रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और उनके साथ शामिल अन्य नामजद आरोपियों को अगले पांच दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए।
मांग पूरी न होने पर पूरे राज्य में आंदोलन का अल्टीमेटम
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय पांच दिनों की समय सीमा के भीतर कानूनी कार्रवाई करते हुए विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई, तो पुलिस एसोसिएशन पूरे राज्य में चरणबद्ध और बड़ा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दुमका में डाक बंगले के पंखे से झूलता मिला कुक का शव, विधायक देवेंद्र कुंवर समेत 9 नामजद, बेटे की मौत के सदमे में पिता ने निगला जहर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एक्शन में हाईकोर्ट!, चारा घोटाले में लालू प्रसाद समेत 54 अपीलों की सुनवाई में आएगी तेजी







