पाकुड़ में 4 साल की मासूम से दरिंदगी!, रोती हुई घर पहुंची 4 साल की बच्ची ने सुनाई आपबीती ; 12 और 9 साल के दो नाबालिग...
पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है।


Pakur: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने का आरोप इलाके के ही 12 और 9 साल के दो नाबालिग लड़कों पर लगा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में गहरा सन्नाटा और भारी आक्रोश का माहौल है।
रोते हुए घर लौटी मासूम ने मां को बताई दर्दनाक दास्तान
नकारी के मुताबिक, चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर रोज की तरह खेलने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों नाबालिग लड़के उसे बहला-फुसलाकर और पकड़कर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब लहूलुहान और बदहवास हालत में बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची, तो मां ने उससे रोने की वजह पूछी। मासूम ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना, दोनों नाबालिग हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने एक पल भी गंवाए बिना सीधे मालपहाड़ी ओपी पुलिस से संपर्क साधा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम हरकत में आई और गांव पहुंचकर तुरंत दोनों नाबालिग आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसका परीक्षण कराया गया।
बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू, हर एंगल से जांच जारी
पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र बेहद कम (12 और 9 वर्ष) होने के कारण उन्हें किशोर न्याय व्यवस्था (Juvenile Justice Act) के तहत बाल सुधार गृह भेजने की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिना नोटिस घर से उठाया, 7 घंटे थाने में बिठाया!, छात्र नेता अमीषा प्रसाद का पुलिस पर गंभीर आरोप, दागे तीखे सवाल

टैक्स का 90% हिस्सा राज्यों को ही मिलेगा!, नए खनिज बिल पर बोले पूर्व सीएम रघुवर दास, विपक्ष के आरोपों को नकारा







