इंसानियत और भाईचारे का पैगाम!, गिरिडीह में ईद मिलाद-उन-नबी की धूम, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू हुए शामिल
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर बुधवार को गिरिडीह जिले में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी अकीदत, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया गया।


Giridih: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मुबारक मौके पर बुधवार को गिरिडीह जिले में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी अकीदत, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सुबह से ही जश्न का माहौल नजर आया। शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकाले गए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदिया में नन्हे बच्चों से लेकर नौजवानों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हाथों में निशान-ए-मोहम्मदिया थामे निकले लोग, जगह-जगह हुआ लंगर का एहतमाम
जुलूस में शामिल अकीदतमंद हाथों में मजहबी परचम (निशान-ए-मोहम्मदिया) लिए पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पेश करते हुए चल रहे थे। धार्मिक नारों और तकरीरों से पूरा इलाका गूंज उठा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर कई स्थानों पर डेग फातिया और आम लंगर का भी बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया, जहां लोगों के बीच तबर्रुक बांटा गया।
बरवाडीह कर्बला मैदान में हुआ जलसा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दी बधाई
शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले जुलूस धीरे-धीरे बरवाडीह कर्बला मैदान पहुंचे, जहां एक विशाल जलसे का आयोजन किया गया। इस जलसे में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विशेष रूप से शिरकत की और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी।
जलसे को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन पूरी दुनिया के लिए रहमत, इंसानियत और शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में सौहार्द और मोहब्बत को बढ़ावा दिया जा सकता है। मंत्री ने जिलेवासियों से आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील की।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पहरा
त्योहार और जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील चौराहों, जुलूस मार्गों और कर्बला मैदान के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करती रही और अधिकारियों की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
'

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिना नोटिस घर से उठाया, 7 घंटे थाने में बिठाया!, छात्र नेता अमीषा प्रसाद का पुलिस पर गंभीर आरोप, दागे तीखे सवाल

टैक्स का 90% हिस्सा राज्यों को ही मिलेगा!, नए खनिज बिल पर बोले पूर्व सीएम रघुवर दास, विपक्ष के आरोपों को नकारा







