गोबर-पानी से धोए खून के धब्बे, फिर भी नहीं बच पाया कातिल बेटा!, गुमला में कलयुगी बेटे की दरिंदगी ; गिरफ्तार
गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में पैसों के विवाद में बेटे परदेसिया महतो ने 70 वर्षीय मां तेतरी देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र परदेसिया महतो ने पैसों के विवाद में अपनी 70 वर्षीय वृद्ध मां तेतरी देवी की टांगी और हसुआ से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के सामने कबूला जुर्म, बताई हत्या की खौफनाक वजह
पुलिस हिरासत में आरोपी पुत्र परदेसिया महतो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपनी मां से कुछ पैसों की मांग कर रहा था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी (टांगी) से अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके तुरंत बाद उसने हसुआ उठाकर वृद्धा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
गोबर और पानी से पोंछे खून के धब्बे, शव को खेत में फेंका
मां की मौत के बाद आरोपी ने मामले को दबाने और साक्ष्य मिटाने की पूरी साजिश रची। उसने मृतका के शव को घसीटकर घर के बाहर खेत में फेंक दिया। इसके बाद उसने घर के फर्श और दीवारों पर लगे खून के छींटों को गोबर और पानी से धोकर साफ किया तथा हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी पानी से धोकर छिपाने की कोशिश की।
खेत में लहूलुहान शव देख ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, आरोपी गिरफ्तार
कुछ समय बाद ग्रामीणों ने घर के बगल वाले खेत में तेतरी देवी का खून से लथपथ शव देखा, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने फौरन घाघरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही घाघरा थाने के एसआई विकास कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुत्र को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धनबाद जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निचली अदालत का आदेश रद्द, स्टे अर्जी पर दोबारा सुनवाई के निर्देश!

अगले 48 घंटे बेहद अहम!, झारखंड से गुजरेगा साइक्लोनिक सिस्टम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार







