जन्माष्टमी पर रांची में होगा भव्य दही हांडी कार्यक्रम, CM हेमंत को मिला खास न्योता
रांची के मोरहाबादी में जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को भव्य दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला आयोजित होगी। आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

Ranchi: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मोरहाबादी में इस बार भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 सितंबर 2026 को होने वाले 'बाल गोपाल' कार्यक्रम और 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया।
समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसमें बाल गोपाल कार्यक्रम के साथ दही हांडी प्रतियोगिता और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता और डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
आयोजन समिति की ओर से जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मोरहाबादी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और रासलीला आकर्षण का केंद्र रहने वाली है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोयला, लोहा और अभ्रक पर सिर्फ झारखंडियों का हक!, MMDR पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का बड़ा हमला, बकाया रॉयल्टी की मांग

एक ही रात, तीन वारदात और एक हत्या!, रांची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा







