21 अप्रैल से बदल जाएंगे रांची के सभी स्कूलों के समय, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय
डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा राजधानी के सभी विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किए गए है. कक्षा 8 तक का समय 7 से साढ़े ग्यारह और 9 से बारह तक 7 से 12 बजे तक किए जाएंगे.

Ranchi/Jharkhand: गर्मी के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य के सभी विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव किया गया है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नई समय सारणी जारी की गई है. इसके अनुसार कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी. वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाने का निर्देश जारी किया गया है.
बता दें कि डीसी के निर्देशानुसार उक्त समय सारणी का पालन सरकारी व गैर सरकारी सभी कोटि के विद्यालयों को करना होगा. इसे कल यानी 21 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया जाएगा.
साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







