रिम्स की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और 3 वर्ष की बच्ची के साथ हुई दरान्दगी को लेकर बीजेपी के द्वारा आज एसएसपी कार्यालय का घेराव किया गया

झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था , महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और रिम्स डेंटल की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना एवं तीन साल की मासूम के साथ हुए अमानवीय घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा एसएसपी कार्यालय का घेराव किया गया। बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता ने रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से चल कर रांची एसएसपी कार्यालय पहुंच कर जम कर नारेबाजी किया। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया । इनकी मांग है स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को फांसी की सजा की मंगा किया। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। झारखंड में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजधानी में झोपड़ी में ही चल रहा था Blood Centre, विभाग ने लगाया जुर्माना

21 अप्रैल से बदल जाएंगे रांची के सभी स्कूलों के समय, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय







