'घर में घुसकर जान से मार देंगे...' CM हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक बयान देने वाला युवक अरेस्ट, बोकारो का...
झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।


Ranchi JPSC-JSSC Protest: झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आते ही रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुद्ध विहार निवासी सुजीत कुमार कुजूर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वजीत समादार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Facebook पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, घर में घुसकर जान से मारने की दी थी धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर तेजी से वायरल हुआ था। आरोप है कि इस वीडियो में दिख रहा युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद अभद्र और अवांछनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
Video में युवक मुख्यमंत्री के घर में घुसकर उन्हें जान से मारने और घर उजाड़ने जैसी धमकियां देता नजर आ रहा है। इसके साथ ही उस पर आम लोगों को उकसाने और भड़काने का भी गंभीर आरोप लगा है। जांच में आरोपी की पहचान बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट, गोविंदपुर निवासी के रूप में हुई है।
टीम भैरव की टी-शर्ट पहनकर दिया बयान, सामाजिक कार्यकर्ता ने SSP से की शिकायत
इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब हिंदपीढ़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के SSP से लिखित शिकायत की। भैरव सिंह ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी ने बयान देते समय 'टीम भैरव' की टी-शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हरकत से उनकी टीम की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘मेहनत करने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा’, पेपर लीक पर दुमका में राज्यपाल का बड़ा बयान

डोरंडा थाना में आजादी का जश्न, तिरंगा फहराने के बाद पुलिसकर्मियों ने लिया ये प्रण







