Giridih Crime: घर पर मालिक के न होने का चोरों ने उठाया फायदा, लाखों ले उड़े.. आग के हवाले कर दिया सारा घर
गिरिडीह में घर में चोरी के बाद चोरों ने घर में लगाई आग, करीब दस लाख का नुकसान, गृहस्वामी ने जताया गोतिया पर संदेह

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): गिरिडीह में चोरी की एक जानलेवा घटना सामने आई है. बेखौफ चोरों ने जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली. चोरी की इस घटना में चोरों ने दस लाख से अधिक ले भागे, साथ ही घर में चोरी के पश्चात आग भी लगा दी.
लाखों का नुकसान देने वाली चोरी की इस वारदात को अपराधियों ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह पटेल नगर के श्रीराम नगर कॉलोनी में अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि भुग्तभोगी परिवार राहुल कुमार मंडल का है, जो बीती रात किसी समारोह में हिस्सा लेने बाहर गया हुआ था.
राहुल को उक्त घटना की खबर पड़ोसियों के सूचना देने के बाद हुई. उनके घर में अनुपस्थित होने के कारण उन्हें इसकी खबर सुबह मिली. इस कारण वे बताते हैं कि समय का उन्हें पता नहीं चला कि चोरी व आगजनी को कितने बजे अंजाम दिया गया. राहुल मंडल ने बताया कि पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद देर रात आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन चोर उन्हें लाखों का नुकसान देकर फरार हो चुके थे. घर पर रखे कई कीमती सामान चोरी कर लिए गए, जबकि आग लगाने के कारण अलमारी, पलंग सहित कई फर्नीचर जलकर खाक हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राहुल मंडल ने उक्त घटना का सारा संदेह अपने एक रिश्तेदार पर जताया है. वहीं पुलिस भी अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

घाघरा थाना के पीछे भड़की भीषण आग, जब्त किए गए वाहन हो गए जलकर खाक

Ranchi में ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम का आयोजन, बिल्डरों को बिहार में निवेश का न्योता







