महिला आरक्षण के नाम पर भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को ठगने का कर रही है काम:कांग्रेस
रांची:झारखंड कांग्रेस का आरोप कि महिला आरक्षण के नाम पर भारतीय जनता पार्टी महिलाओं और उनसे जुड़ी संगठनों को ठगने का काम कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महानगर उपाध्यक्ष गौतम उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में कहा कि वर्ष 2023 में जब संसद में अधिनियम पारित हो गया था। तब क्या वजह थी कि कुछ अमेंडमेंट के साथ एक बार फिर से विशेष सत्र आयोजित कर अधिनियम को पारित करने की।
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। इन राज्यों में भाजपा महिलाओं को आखिर क्यों नहीं मुख्यमंत्री बनाती है। गौतम उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि आरएसएस में महिलाओं की एंट्री कब होगी।
भाजपा महिला समाज के साथ भेदभाव करती है और कांग्रेस को बदनाम करती है। पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान जब मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे संबोधन कर सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर महिलाओं को टूल किट की तरह इस्तेमाल किया है। भाजपा देशभर में एक नैरेटिव तैयार कर रही है। इसके तहत महिला आरक्षण पास नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है।
इस प्रेस वार्ता के मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव शबाज़ अहमद, जगरनाथ साहू ,बिनीता पाठक, अर्चना मिर्धा, विजय सिंह, फ़ातिमा साहिबा, सुनीता रवि , अफ़तारी बेगम मौजूद थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजधानी में झोपड़ी में ही चल रहा था Blood Centre, विभाग ने लगाया जुर्माना

21 अप्रैल से बदल जाएंगे झारखंड के सभी स्कूलों के समय, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय







