“20 लाख का खेल, 20 हजार में फेल” , अबुआ आवास योजना पर बीजेपी का आरोप
झारखंड में ‘अबुआ आवास योजना’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य की विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस योजना में बड़े घोटाले की आशंका जताते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

झारखंड में ‘अबुआ आवास योजना’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य की विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस योजना में बड़े घोटाले की आशंका जताते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा है कि पार्टी इस योजना में कथित अनियमितताओं का पर्दाफाश करेगी और यह स्पष्ट किया जाएगा कि कितने घर बनने थे और वास्तव में कितने बने। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2027 तक 20 लाख आवास देने का लक्ष्य घोषित किया था, लेकिन अब तक केवल करीब 19,650 आवास ही बन पाए हैं। बीजेपी ने इसे “20 लाख का खेल, 20 हजार में फेल” बताते हुए योजना की प्रगति पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का हवाला देते हुए कहा कि देशभर में 4.31 करोड़ घर बनाए गए, जिनमें झारखंड में करीब 10 लाख आवास शामिल हैं। इसके मुकाबले अबुआ आवास योजना की रफ्तार बेहद धीमी बताई जा रही है। पार्टी का दावा है कि यदि 20 लाख घर बनाने हैं, तो रोजाना लगभग 2,700 आवास तैयार करने होंगे, जो वर्तमान स्थिति में संभव नहीं दिखता। वित्तीय पहलू पर भी सवाल उठाए गए हैं। बीजेपी के अनुसार, इस योजना के लिए पिछल वित्तीय वर्ष में 4,100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया, अब तक 10,000 करोड़ रुपये तक ले जाया गया। इसके बावजूद कई आवास अधूरे पड़े हैं और हाल के समय में फंड आवंटन भी प्रभावित हुआ है। बीजेपी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए। पार्टी का कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि आवंटित धनराशि कहां खर्च हो रही है और योजना में देरी के पीछे क्या कारण हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Haemophilia मरीजों के लिए खुलेगा नया सेंटर, Rims से सेंटर हुआ बंद

JPCC अध्यक्ष दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में होंगे शामिल







