मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पंचायत में शामिल होने से इनकार करने पर एक युवक की पिटाई मामले में पुलिस ने जेडीयू नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Madhubani / Bihar (Report By- Raghav Mishra): मधुबनी में पुलिस ने मुखिया, सरपंच, जदयू नेता सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के कलुआही थाना इलाके के मधेपुर पंचायत का है जहां गांव में दो गुटों (संप्रदायों) के बीच तनाव है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शादी को लेकर हो रहे पंचायत में एक युवक की पिटाई मामले में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलुआही थाना के मधेपुर पंचायत में शादी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी लेकिन इस बीच कथित रुप से एक युवक के साथ मारपीट की गई. जिसके बाद देखते ही देखते यह मामला और बढ़ता गया और हिंसक रूप में तब्दील हो गया. इधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पंचायत के मुखिया, सरपंच और जदयू नेता सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा.
बताया जा रहा है एक लड़का-लड़की की शादी को लेकर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था. लेकिन लड़का पक्ष द्वारा पंचायत में शामिल होने से इनकार कर दिया गया. इसी बात से नाराज पंचायत में मौजूद प्रतिनिधि और लोगों ने लड़के के भाई हसनैन को घर से जबरन पकड़कर पंचायत स्थल पर लाया और उसके साथ मारपीट की.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पुलिस टीम पहुंची. जिसने स्थिति को नियंत्रित में लेते हुए पीड़ित को इलाज के लिए कलुआही अस्पताल भेजा. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि इस मामले में पीड़ित मोहम्मद हसनैन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने बयान में पंचायत में मौजूद कुछ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मधेपुर पंचायत के मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, सरपंच रामानंद सिंह, मुखिया पुत्र बसंत सिंह, हेमंत सिंह, राकेश चौधरी और जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदयकांत चौधरी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा.
वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

21 अप्रैल से बदल जाएंगे रांची के सभी स्कूलों के समय, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







