गिरिडीह में बेखौफ चोर की सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े ले उड़ा 12 लाख के जवाहरात
काली बाड़ी चौक के करीब एक दुकान पर जेवर देखने लगता है, शातिर चोर सीधे काउंटर पर हाथ डालता है और 12 लाख के जेवर लेकर जब तक उसके पीछे कोई भागता वह नौ दो ग्यारह हो जाता है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में चोरी एक बेखौफ वारदात सामने आई है. जिले के काली बाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में रविवार को लाखों के जवाहरात चोरी कर लिए गए. जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े चोर 12 लाख के जेवर लेकर फरार हो गया.
घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. उक्त घटना के कारण कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल है, सभी तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे हैं. घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि उस वक्त दुकान के संचालक महेश गुप्ता काउंटर पर ही थे, इसी दौरान एक व्यक्ति उनके दुकान पर आता है. बातचीत के क्रम में वह काउंटर पर हाथ डालकर एक सोने के जेवर निकालता है. इसपर संचालक कुछ नहीं कहते, कुछ पल बाद ही चोर दुबारा काउंटर पर हाथ डालता है और इस बार लाखों के जेवर लेकर फरार हो जाता है.
जानकारी के अनुसार मां रानी ज्वेलर्स के संचालक महेश गुप्ता कुछ समझ पाते, हल्ला करते तब तक चोर दुकान से बाहर आंखों से ओझल हो चुका था. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी. पुलिस सीसीटीवी सहित सारे सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है. खबर लिखे जाने तक तफ्तीश जारी है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष

तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या का हुआ खुलासा, हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,







