गिरिडीह में ट्रेन के सामने कूदकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, छोटे भाई के परिवार वाले कर रहे थे प्रताड़ित
आज सुबह एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, बताया जा रहा है कि मृतक को भाई के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह में हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास आज, मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है. यह पूरा मामला सरिया जीआरपी थाना इलाके के पास का है. यह घटना स्टेशन से मात्र 3 सौ मीटर की दूरी के पास की है मृतक की पहचान सुधीर राय (65 वर्ष) के रुप में हुई है.
वहीं इस घटना के बाद जब स्थानीय लोगों की नजर मृत पड़े व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के भेज दिया. मृतक गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके के बाघनाला गांव का रहने वाला था.
जानकारी के अनुसार, मृतक सुधीर की पत्नी की पत्नी की दो साल पहले ही मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि उनका कोई बच्चा नहीं था जिसके कारण पत्नी की मौत के बाद वह अपने छोटे भाई और उसके परिवार के साथ रहता था लेकिन उसके साथ भाई की पत्नी और उसके बेटे-बहू द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. माना जा रहा है कि व्यक्ति ने इसी से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / सदानंद बरनवाल / संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल

गिरिडीह में फर्जी डाइस कोड पर संचालित हो रहा धनवार का दिल्ली पब्लिक स्कूल !







