झारखंड में तेज गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री ने सभी जिला के DC को दिया निर्देश
राज्य में बढ़ रही गर्मी और लू के मद्देनजर सूबे के आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे तंत्र को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सभी जिला के उपायुक्तों को तैयारी सुनिश्चित करने और आम लोगों की सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

Heat Wave Red Alarm: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में लू (Heat Wave) और लगातार बढ़ती भीषण गर्मी के गंभीर खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड आ गया है. राज्य में बढ़ रही गर्मी और लू के मद्देनजर सूबे के आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे तंत्र को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. मंत्री ने राज्य के सभी जिला के उपायुक्तों (DC) को तैयारी सुनिश्चित करने और आम लोगों की सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.
कुछ दिनों के लिए स्कूल में छुट्टी घोषित करने के निर्देश
बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के जिन हिस्सों यानी जिलों में लू और अत्यधिक गर्मी का प्रकोप हैं वहां के हालातों के आधार पर स्कूलों में कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित करने पर तत्काल विचार करने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने जैसा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दिए सख्त निर्देश
मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को भी सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने राज्य के सभी डॉक्टर, नर्स, सहिया कर्मी और चिकित्सा स्टाफ को सतर्क रहने को कहा है और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए आवश्यक दवाएं, बेड और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूरे राज्य की स्थिति पर उनकी नजर हैं और वे खुद ही हर स्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट
बता दें, मौसम विभाग केंद्र रांची के प्रमुख वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य में आने वाले तीन दिनों तक भीषण गर्मी औ लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. और बताया है कि इन दिनों रांची सहित खूंटी, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इसके बाद भी आने वाले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य विभाग की आम जनता से अपील
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी में लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है और कहा है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें, धूप में निकलते समय सिर और पूरे शरीर को अच्छी तरह से ढककर रखें, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जीवन इंटरनेशनल स्कूल में CBSE 10वीं के टॉपर्स के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन

21 अप्रैल से बदल जाएंगे रांची के सभी स्कूलों के समय, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय







