छत से गिर रहा प्लास्टर, नया भवन तैयार फिर भी ताला बंद, दुखनी सोरेन ने डुमरिया CHC का किया औचक निरीक्षण
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन की सुपुत्री दुखनी सोरेन ने पुराने पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया।

Jamshedpur: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन की सुपुत्री दुखनी सोरेन ने पुराने पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान भवन की अत्यंत जर्जर और बदहाल स्थिति को देखकर वे बिफर पड़ीं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और दवा वितरण केंद्र का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान दुखनी सोरेन ने ओपीडी (OPD), इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी जांच कक्ष समेत पूरे स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने देखा कि भवन की छतों और दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़कर गिर रहा है तथा छज्जे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इस खतरनाक स्थिति में अस्पताल में इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।
नया भवन तैयार होने के बावजूद पुराने खंडहर में चल रहा अस्पताल
दुखनी सोरेन ने सबसे बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जब डुमरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अत्याधुनिक नया भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है, तो आखिर किन कारणों से उसका उद्घाटन रोककर रखा गया है। एक तरफ नया और सुसज्जित भवन बेकार पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ पुराने भवन में मरीजों की जान जोखिम में डालकर इलाज किया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान डुमरिया की आम जनता और दूर-दराज से आने वाले गरीब ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम, खुद शिफ्ट कराने की चेतावनी
दुखनी सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर अस्पताल को नए भवन में विधिवत शिफ्ट नहीं किया गया, तो वे इस पूरे मामले की लिखित शिकायत माननीय राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री से करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि इसके बाद भी कोई सुध नहीं ली गई, तो वे स्थानीय जनता को साथ लेकर स्वयं स्वास्थ्य केंद्र के सभी साजो-सामान की शिफ्टिंग नए भवन में करा देंगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







