बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का CM हेमंत सोरेन ने किया स्थल- निरीक्षण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर और संबंधित आधारभूत ढांचे के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

Ranchi News: रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में आज, गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन स्टेट हैंगर और संबंधित आधारभूत ढांचे के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की.
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समयसीमा का कड़ाई से पालन करते हुए पूर्ण किए जाएं. उन्होंने कहा, "राज्य के सतत विकास के लिए आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचनाओं का निर्माण अपरिहार्य है. ऐसी परियोजनाएं प्रशासनिक कार्यक्षमता को सशक्त बनाने के साथ-साथ राज्य की प्रगतिशील छवि को भी मजबूत करती हैं."
नवीन तकनीक एवं नियमित निगरानी के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्माण प्रक्रिया में नवीनतम तकनीकों, श्रेष्ठ संसाधनों एवं प्रभावी प्रबंधन का उपयोग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की निरंतर निगरानी के आदेश दिए. उन्होंने किसी भी प्रकार की शिथिलता को अस्वीकार्य बताते हुए त्वरित क्रियान्वयन पर बल दिया.
इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति प्रतिवेदन और भावी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में महिला सशक्तिकरण पर मंथन: ग्रामीण महिलाओं के लिए 'प्रभावशाली महिला नीति' की उठी मांग

झारखंड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा है जारी, कुख्यात अपराधी सत्यम के बाद जानिए अब किसकी है बारी







