अवैध बालू परिवहन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, NH-33 से बालू लदा हाइवा जब्त
बुंडू अनुमंडल पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NH-33 से बालू लदा एक हाइवा जब्त किया। पुलिस अब बालू माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।


बुंडू: झारखंड में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। बुंडू अनुमंडल पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए तमाड़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन कर रहे एक हाइवा को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, बुंडू के डीएसपी ओम के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्र से एक हाइवा अवैध बालू लेकर गुजर रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस ने कांची पुल के आगे NH-33 पर पोड़ाडीह के पास उस वाहन को घेर लिया और बालू से भरा हाइवा पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बालू माफियाओं की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई सिर्फ वाहनों को जब्त करने तक सीमित नहीं रहेगी। अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। डीएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बालू माफियाओं को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा, और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
(बुंडू से जितेन सार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में 4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से झारखंड में करने आ रहे थे सप्लाई

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार







