महुआ शराब के 'गढ़' पर पुलिस का बड़ा एक्शन! दर्जनों भट्ठियां ध्वस्त, हजारों लीटर शराब मौके पर ही नष्ट
गिरिडीह के डुमरझरा गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर शराब नष्ट कर दी। अभियान के दौरान कई अवैध शराब भट्ठियों और उपकरणों को भी ध्वस्त किया गया।


गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने शनिवार को अवैध और कथित तौर पर जानलेवा महुआ शराब के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई की। गांवा थाना क्षेत्र के डुमरझरा गांव में चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने हजारों लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई भट्ठियों और उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें गांवा थाना पुलिस के साथ लोकायनयनपुर ओपी पुलिस भी शामिल थी। पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के कई ठिकानों को नष्ट किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब, कच्चा माल और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
कई दिनों से मिल रही थी सूचना'
एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यह जानकारी मिल रही थी कि डुमरझरा गांव में बड़े पैमाने पर अवैध और संभावित रूप से जानलेवा महुआ शराब बनाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू/आनंद बरनवाल की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में 4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से झारखंड में करने आ रहे थे सप्लाई

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार







