Gumla: प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक माह बाद होने वाली थी शादी
मृतक के पिता संजू नायक ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे. गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे जब राकेश को उठाने गए, तब..

Gumla/Jharkhand (Report By - Deepak Bhaskar): गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी नायकटोली निवासी राकेश नायक (20 वर्ष) ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह परिजनों को तब हुई जब वे उसे उठाने कमरे में पहुंचे और राकेश को फंदे से लटका पाया.
परिजनों ने तत्काल फंदा काटकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिता संजू नायक ने बताया कि बुधवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे. गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे जब राकेश को उठाने गए, तब घटना का पता चला.
परिवार के अनुसार, राकेश का नेतरहाट की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और एक माह बाद दोनों की शादी भी तय थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर रात में बातचीत होती थी और घटना वाली रात भी व्हाट्सएप कॉल पर बात हुई थी. हालांकि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

'कह रहा हूं- केस उठाओ नहीं तो कर देंगे हत्या...' इलाज कराकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली







