नगर परिषद के EO की बीच रास्ते में हत्या! हमलावरों ने सुनसान सड़क पर वारदात को दिया अंजाम
डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


रोहतास: बिहार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या कर दी गई है। यह दुखद घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई, जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमल कुमार डेहरी से पटना की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वे बारुण नहर मार्ग पर थे, तभी सुनसान इलाके में अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। विमल कुमार, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
प्रशासन में हड़कंप, मेडिकल कॉलेज पहुंचे दोनों जिलों के अधिकारी
घटना की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और औरंगाबाद के SP उपेंद्र नाथ वर्मा तुरंत जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, यह घटना डेहरी-ऑन-सोन से सोन नदी पर बने गेमन पुल को पार करने के बाद, औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस दोनों जिलों के बीच समन्वय बनाकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच को तेज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का काम शुरू कर दिया गया है।
(रोहतास से विकास चंदन की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शराब तस्करों का 'वॉटर रूट'! वायरल वीडियो ने खोली नदी के रास्ते तस्करी की नई कहानी

एक साल बाद फिर उसी CSP पर हमला! 2 मिनट में लूट, CCTV में कैद पूरा खेल!







