Ranchi पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह हत्याकांड का शूटर, मास्टरमाइंट विजय टेटे अब भी फरार
रांची के पंडरा में मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल मुख्य अपराधी सत्यम पाठक को दबोच लिया है. इससे पूर्व अपराधी और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

Ranchi News: राजधानी रांची में प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह हत्याकांड का शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. बता दें, आज, बुधवार (22 अप्रैल 2026) की सुबह पुलिस और भार्गव सिंह हत्याकांड में संलिप्त कुख्यात अपराधी सत्यम बाठक के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. जिसमें वह घायल हो गया है. इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी का जवान भी घायल हुआ है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस और कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक के बीच पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास सीधी मुठभेड़ हुई. जिसमें वह घायल हो गया है. दरअसल, पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सत्यम को दबोचने पहुंची थी लेकिन इस बीच सत्यम ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की.
इस बीच पुलिस की फायरिंग से सत्यम के दोनों पैर में गोली जा लगी और वह घायल हो गया,. जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. मौके से पुलिस ने अपराधी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मुठभेड़ के बाद घायल कुख्यात सत्यम को इलाज के लिए तत्काल RIMS में भर्ती कराया है. जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज किया जा रहा है.
बता दें, मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को पंडरा ओपी क्षेत्र के OTC मैदान के पास हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची SSP के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए सत्यम पाठक की पहचान की. वहीं 22 अप्रैल की सुबह उसके कांके डैम के पास होने की खबर मिली जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. 
पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह सहित कई हत्याकांड का आरोपी है सत्यम
पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यम पाठक की पहचान की थी. बुधवार सुबह जैसे ही उसके कांके डैम के पास होने की सूचना मिली, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस के अनुसार, कुख्यात शूटर सत्यम पाठक रांची स्थित धुर्वा स्थित के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह सहित कई हत्याकांड मामले में भी आरोपी है.
विजय टेटे है भार्गव हत्याकांड का मास्टरमाइंड !
पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि भार्गव सिंह हत्याकांड का मास्टरमांइड विजय टेटे है जिसने वर्चस्व की लड़ाई और जमीनी विवाद में भार्गव को रास्ते से हटाने के लिए सत्यम पाठक को उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सत्यम की गिरफ्तारी से कई बड़े राज का खुलासा हो सकता है. हालांकि इस वक्त इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड विजय टेटे फरार है जिसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सूचना आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में अड़चन ! सरकार ने राज्यपाल को दोबारा भेजी नामों की सूची

मोतिहारी के होटलो में चल रहा था अवैध खेल ! प्रशासन के एक्शन से मचा हड़कंप, 2 ग्राहक और होटल मैनेजर गिरफ्तार







