गिरिडीह में JMM का जोरदार प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष संजय सिंह बोले- 'मंत्री सुदिव्य कुमार और CM हेमंत सोरेन को टारगेट कर रही BJP'
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संसद से पास कराए गए MMDR बिल के विरोध में शुक्रवार को Giridih में JMM कार्यकर्ताओं ने जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया।

Giridih: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संसद से पास कराए गए MMDR बिल के विरोध में शुक्रवार को Giridih में JMM कार्यकर्ताओं ने जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। JMM जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में आयोजित इस आंदोलन में JMM नेता अजीत कुमार पप्पू, अभय सिंह, पवन सिंह, रॉकी सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पार्टी कार्यालय से निकला JMM आंदोलनकारियों का जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मुख्य टावर चौक पहुंचा। इसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता टावर चौक पर ही धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। JMM कार्यकर्ताओं का यह हुजूम शाम तक टावर चौक पर डटा रहा, जिससे पूरे इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।
बगैर राज्य सरकार की सहमति के बिल पास कराना पूरी तरह गैरकानूनी
प्रदर्शन के दौरान JMM जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरीके से MMDR बिल को पास कराया गया है, वह पूरी तरह से गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के संसाधनों से जुड़े बिल को बिना राज्य सरकार की सहमति और विश्वास में लिए पास कराना संघवाद के ढांचे पर चोट है और JMM इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी।
हेमंत सरकार और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप
JMM जिला अध्यक्ष ने छात्रों और नियुक्तियों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर न्यायालय ने रोक लगाई है। जिन लोगों का चयन हो चुका था, वे ही सरकार के फैसले के खिलाफ अदालत पहुंचे थे।
लेकिन BJP इस पूरे मामले का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि CM हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को साजिशन टारगेट किया जा रहा है। संजय सिंह ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि JMM कार्यकर्ता BJP के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे और इसका ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







