पलामू में सड़क हादसों पर डीसी सख्त, ब्लैक स्पॉट पर बनेगी विशेष कार्ययोजना
पलामू में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई

Medaninagar Palamu : पलामू में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जनवरी से जून 2026 के बीच जिले में 193 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 143 लोगों की मौत और 126 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस पर उपायुक्त ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में होने वाली हर मौत एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की अलग से कार्ययोजना तैयार करने, सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, संकेतक, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ प्रवर्तन अभियान और तेज करने के निर्देश दिए।
समीक्षा में बताया गया कि जून 2026 में 1,214 चालान काटकर ₹24.75 लाख का जुर्माना वसूला गया। बैठक के अंत में गुड सेमेरिटन योजना के तहत सड़क हादसों में मदद करने वाले सूर्य देव चौधरी और मयंक कुमार को सम्मानित किया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, बोले- कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहे

पलामू में सघन वाहन जांच अभियान, 815 वाहनों की जांच, 19 बाइक जब्त







