JPSC से चयनित 63 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन
आज, मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेपीएससी से चयनित 63 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन में कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया है.

Ranchi News: झारखंड में जेपीएससी से चयनित अभ्यर्थियों को आज, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इसे लेकर रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल होंगें और जेपीएससी से चयनित 63 CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों) और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे.
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी जिसमें राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. चयनित सभी 63 अभ्यर्थियों और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद उनकी पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.
बता दें, ये नियुक्तियां महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही हैं. CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों) का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और बाल विकास योजनाओं के संचालन में इनकी अहम भूमिका होती हैं. राज्य में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति से महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है. काफी लंबे समय से कई पद रिक्त पड़ा था जिसके कारण योजनाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: प्रॉपर्टी डीलर भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, पैदल चलकर आए अपराधी ने मारी थी गोली

Ranchi में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की अंधाधुंध फायरिंग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पहुंचाया पारस हॉस्पिटल







